फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाई जाएगी दीपावली

Sat, 29 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पटाखे खरीदते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन



दीपावली का पर्व रविवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दीप पर्व को लेकर शनिवार को खरीदारी से देर रात तक बाजार गुलजार रहा। विभिन्न बाजारों में मिठाई, पटाखे, बर्तन, कपड़े, सराफा व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारों की भारी भीड़ के चलते पूरे दिन बाजार में गहमागहमी रही। लोगों ने दीपावली को लेकर अपनी मनपसंद की चीजें खरीदीं। वहीं, पटाखों की खरीदारी के लिए दुकानों पर बच्चों के साथ युवकों की भीड़ जुटी रही। 

रविवार को दीपावली को लेकर सभी लोगोें में उल्लास है। दीप पर्व को लेकर शहर के चौक बाजार, एकता बाजार, ठठेरी बाजार, भरत मिलाप चौराहा, सराफा बाजार के अलावा आसपास के मोहल्ले में कपड़े, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक्स गैलरी में लोगों ने अपनी जरूरत की चीजें खरीदीं।
विज्ञापन


दीपावली को लेकर तमाम लोग खरीदारी के लिए सपरिवार बाजार निकले। बाजार में दीपावली के लिए खास लिबास खरीदने के साथ-साथ ज्वैलरी व घर के लिए बर्तन की खरीदारी की। घर लौटते समय लोगों ने घर और अपने ईष्ट मित्रों को उपहार में देने के लिए मिठाइयां व पटाखे आदि खरीदे। इस बार दिवाली में पटाखों में मल्टी राकेट, मल्टी क्रेकर, मल्टी चरखी, मल्टी फुलझड़ी का ज्यादा क्रेज रहा।

कई परिवार के बच्चों ने खुद बाजार जाकर अपनी पसंद के पटाखे और गन आदि खरीदी। इसके अलावा बच्चों ने अपनी पसंद खिलौने भी लिए। इस बार बाजार में एक से बढ़कर एक मैजिकल खिलौने का बच्चों में क्रेज दिखा।

कई लोगों ने एंड्राएड मोबाइल फोन, मिक्सी, गीजर आदि जूसर आदि की खरीदारी की। खरीदारों की भीड़ के चलते पूरे दिन बाजार में गहमागहमी रही। खरीदारों की भीड़ को देखते हुए शहर के मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया था। वहीं, सुरक्षा को लेकर बाजार में जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। 

दीपावली को लेकर बाजार में एक से बढ़कर एक मिठाइयाें की जमकर बिक्री हुई, लेकिन लईया व गट्टे का क्रेज भी कम नहीं रहा। दीपावली में लईया व गट्टे और बतासे आदि को पूजा में भी प्रसाद के रूप में शामिल किया जाता है। इसके अलावा लोगोें में खासकर गरीब मध्यम व किसान वर्ग में लाई व गट्टे आदि का बड़ा महत्व है। यह इस पर्व की असली मिठाई मानी जाती है। सड़कों के किनारे शहर से लेकर कस्बा व गांव में कतार में लगी दुकानें और उस पर खरीदारों की भीड़ देखने लायक रही। इन दुकानों पर लोगों ने खूब जमकर खरीदारी की। 

आज की देशी-विदेशी रंग बिरंगी बिजली की झालरों के दौर में मिट्टी के दीये व मोमबत्ती की उपयोगिता कम नहीं हो सकी है। पूजा आदि के लिए मिट्टी के दीपक को जलाना शुभ माना जाता है। लोगों ने अपने घरों की छतों पर भले ही मोमबत्ती व कीमती बिजली की झालरों को लगा रखा हो, लेकिन घर के अंदर शुभ शगुन के लिए मिट्टी के दीये को ही जलाना पसंद करते हैं। शनिवार को मिट्टी के दीपक व मोमबत्ती की खरीदारों का अलग ही नजारा रहा। लोगों ने जमकर मिट्टी के दीये व मोमबत्तियां खरीदीं। 
विज्ञापन


दीपावली में शाम को भगवान गणेश व देवी लक्ष्मी की पूजा किये जाने की परंपरा है। ऐसी पुरानी मान्यता है कि पूजा से घर व प्रतिष्ठान की समृद्धि में इजाफा होता है। इसके लिए लोगों ने गणेश व लक्ष्मी की कहीं कीमती धातुओं तो कहीं मिट्टी की बनी मूर्तियां खरीदीं तो कुछ लोगों ने पूजा के लिए कलेंडर खरीदे। साथ में तरह-तरह की अगरबत्ती व धूपबत्ती भी खरीदी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें