फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रशासन ने उठाई मासूम की पढ़ाई व परवरिश की जिम्मेदारी

Sat, 06 Jun 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में मां की मौत के बाद बेसहारा हुए आठ वर्षीय मासूम के लिए जिला प्रशासन उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर प्रशासन ने बच्चे की शिक्षा, देखभाल और भरण-पोषण की जिम्मेदारी अपने स्तर पर सुनिश्चित कर दी है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल शिशु गृह में संरक्षित कराया गया। यहां उसके रहने, पढ़ने-लिखने, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वह सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवार सके।
वहीं बच्चे के अन्य करीबी रिश्तेदारों की भी तलाश की जा रही है। यदि कोई उपयुक्त अभिभावक सामने आता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गंभीर बीमारी के बाद मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई थी। उसके साथ केवल उसका आठ वर्षीय बेटा था। रिश्तेदारों के सामने आने से इन्कार करने के बाद महिला का शव मोर्चरी में रखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें