फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती रैंकिंग प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

Sat, 06 Jun 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कुश्ती लड़ते पहलवान।
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनी नगर महाविद्यालय के इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से अंडर-17 नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप शुरू हुई। पहले दिन देशभर से आए युवा पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। फ्री-स्टाइल स्पर्धा में करीब 600 बालक पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में मैट पर उतरकर जोरदार मुकाबले किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल तथा आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. विशाल राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सुबह से शुरू हुए मुकाबले चार अलग-अलग मैटों पर देर शाम तक चलते रहे। भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। विभिन्न भार वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद कई पहलवानों ने प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पदक की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी डॉ. नवीन सिंह, डॉ. विशाल राय और कोच सुभाष भारद्वाज के नेतृत्व में निभाई गई।


आज ग्रीको-रोमन शैली में होगा दांव-पेंच

प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को बालक वर्ग की ग्रीको-रोमन शैली के सभी 10 भार वर्गों की स्पर्धाएं होंगी। सोमवार को बालिका वर्ग की फ्री-स्टाइल प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें देशभर की महिला पहलवान खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों पहलवान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें