फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय बाबा केदारनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की सुबह उस वक्त शिव के जयकारों से गुंजायमान हो उठी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ धाम से जय बाबा केदारनाथ का उद्घोष किया। श्री केदारधाम की भव्यता को नया आयाम, आदि गुरु श्री शंकराचार्य की समाधि व प्रतिमा का लोकार्पण करने के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया। कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण को लोगों ने बड़ी तन्मयता के साथ देखा।
विज्ञापन

जिले के सात शिवालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण में बाबा बरखण्डी नाथ मंदिर, करनैलगंज में सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह, महोदव मंदिर जयप्रभा ग्राम में विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, बाबा दु:खहरण नाथ मंदिर नगर में विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, बाबा बालेश्वर नाथ मन्दिर काशीपुर बालेश्वरगंज में विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, श्री झारखण्डेश्वर मन्दिर गुरसड़ा कटरा बाजार में विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, श्री करोहानाथ मंदिर मछली गांव मनकापुर में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री तथा श्री तिलेश्वरनाथ शिव मन्दिर तेजपुर छपिया में विधायक गौरा प्रभात वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों अनाम, मंथन कल्चरल सोसाइटी, जादूगर मिस्टर इंडिया, जै मां शारदे, रमा शंकर सेवा समिति, जय भोले बाबा संचार दल द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। एलईडी वैन एवं स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया। बाबा दुखहरण नाथ मंदिर पर विधायक सदर द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें