उमरी बेगमगंज। बदलेपुर गांव में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम और ग्रामीणों की मदद से रात में शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदलेपुर निवासी आलोक तिवारी उर्फ रमेश भैंस चराने के लिए गांव के पास स्थित तालाब के किनारे गया था। वहां पैर फिसलने से वह तालाब में गिरकर डूब गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान तालाब के किनारे आलोक की चप्पलें मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने काफी प्रयास के बाद देर रात आलोक का शव तालाब से निकाल लिया। (संवाद)