टाउन हाॅल में सावन सुंदरी चुनी गईं स्वाति मिश्रा के साथ महिलाएं। स्रोत: संगठन
गोंडा। दीप सामाजिक संस्थान की ओर से शनिवार को गांधी पार्क के टाउन हाॅल में आयोजित सावन मनभावन कार्यक्रम में स्वाति मिश्रा सावन सुंदरी चुनी गईं। पूजा सिंह मिस ब्यूटीफुल और सपना चौहान मिसेज ब्यूटीफुल चुनी गईं। वहीं, युगल फीमेल डांस में डॉ. पूजा सिंह और डॉ. श्रियम अग्रवाल अव्वल रहीं।
संयोजक उर्मिला पांडेय ने बताया कि सभी ऋतुओं का अपना महत्व है। सावन का जुड़ाव भारतीय जनमानस में पारंपरिक रूप से है। सावन में झूला, नारी श्रृंगार, कजरी जैसी लोककला जीवन में रस घोलती है। कलाकार परवेज अकरम ने सावन का महीना पवन करे शोर...गीत प्रस्तुत किया। चूड़ी मजा न देगी, कंगन मजा न देगा गीत पर फाल्गुनी सिन्हा और पारुल ने नृत्य कर समां बांध दिया। इस दौरान डॉ. गौरी मलिक, डॉ. ऊषा अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. चमन कौर, डॉ. शैलजा, एकता पांडेय, मांडवी श्रीवास्तव, शेफाली पांडेय, शिवानी शुक्ला आदि मौजूद रहीं।