फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज पढ़ने गया गया छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज में पढ़ने आया एक छात्र लापता हो गया। थाना कटरा बाजार के ग्राम बैरमपुर निवासी विनय कुमार श्रीवास्तव ने थाना कटरा बाजार में अपने पुत्र के गायब हो जाने की तहरीर दी है। इसमें बताया गया कि उनका पुत्र विमल श्रीवास्तव नगर करनैलगंज में संचालित चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में पढ़ने के साथ ही एन मार्केट के समीप संचालित एक निजी संस्थान से कंप्यूटर की शिक्षा भी ग्रहण कर रहा था।
विज्ञापन

आठ मार्च को वह पढ़ने गया था मगर देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। जिस पर उसकी खोजबीन होने लगी। कॉलेज पहुंचने पर पता चला कि लंच के बाद वह स्कूल से चला गया था। कंप्यूटर सेंटर से पता चला कि वह शाम पांच बजे वहां से निकला था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तराश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें