फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां की ईंट से मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। पुत्र ने जमीन के लिए नशे की हालत में अपनी सौतेली मां को ईंट से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह वारदात रंजीतपुर सिसई गांव में हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रंजीतपुर सिसई निवासी रामदुलारी के भाई राजबाबू ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि नशे की हालत में बुधवार की शाम करीब छह बजे शिवाकांत उर्फ बड़े बाबू (45) उसकी बहन राजदुलारी से झगड़ने लगा। देखते ही देखते बात इतनी आगे बढ़ गई कि वह ईंट लेकर उसकी बहन राजदुलारी को मारने लगा। जिससे ईंट उसके सिर पर लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में उसके जीजा स्वामी प्रसाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें कटरा ले गए।
हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही राजदुलारी की मौत हो गई। ग्राम प्रधान रामसभा तिवारी के मुताबिक, स्वामी प्रसाद की पहली पत्नी से शिवाकांत था। अक्सर नशा करता था। स्वामी प्रसाद की पहली पत्नी का देहांत करीब बीस वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गया था।
विज्ञापन

11 वर्ष पहले वह दूसरी शादी कर पत्नी राजदुलारी को ले आया। जिससे तीन लड़के व एक लड़की है। घरेलू विवाद के मामले को लेकर शिवाकांत और राजदुलारी (37) में कहासुनी हुआ करती थी। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें