फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम को ट्वीट करते ही रेलवे स्टेशन में सफाई शुरू

Wed, 31 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र के पास ट्विटर के जरिए प्राप्त हुई गंदगी की शिकायत के कुछ ही देर बाद रेल परिसर में साफ-सफाई के लिए दर्जनों अधिकारियों का मजमा लग गया। खुरपी-फावड़ा लेकर रेल अधिकारी और कर्मचारी उस जगह की सफाई में जुट गए। जहां महीनों से कभी झाड़ू भी नहीं लगी थी।
विज्ञापन


गोंडा रेलवे साफ-सफाई के मामले में अन्य स्टेशनों से काफी पिछड़ा हुआ है। यहां रेलवे संयुक्त कार्यालय के चारों-ओर बड़ी-बड़ी घासें और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिसकी महीनों से कभी सफाई ही नहीं हुई। जबकि परिसर में भी हर वक्त जलभराव की समस्या बनी रहती है। बुधवार को संयुक्त कार्यालय के इन्हीं हालातों को दर्शाती हुई एक फोटो किसी रेल यात्री ने रेलवे के जीएम राजीव मिश्र को भेज दी। जिसके कुछ ही देर बाद पूरा रेल प्रशासन हरकत में आ गया।

आनन-फानन में रेलवे के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फावड़ा, खुरपी के साथ परिसर की सफाई करने लगे। रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव सक्सेना के नेतृत्व में घंटो रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई की।
विज्ञापन


वहीं, मंडल यांत्रिक अभियंता एसके द्विवेदी ने फावड़ा चलाकर नालियां साफ की। वहीं, डॉ. एसके मिश्र ने झाड़-झंखाड़ उखाड़ा। जबकि आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त शंकर सिंह ने अपने कई जवानों के साथ श्रमदान में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें