फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाली सदभावना रैली

Fri, 24 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
रैली निकालते सपार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना में कहर की खबर पर शुक्रवार को नाराज सपाइयों ने सद्भावना रैली निकाली। सपाइयों का कहना था कि कुछ लोग चुनावी लाभ के लिए प्रदेश में दंगा कराना चाह रहे हैं। पूरे शहर भर में रैली घुमाते हुए सपाई कचहरी पहुंचे जहां मांगो का ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष अंकित सोनी, छात्र सभा के दिनेश यादव व लोहिया वाहिनी के हमेंत सिंह की अगुवाई में सपाईयों ने सद्भावना रैली निकाली।

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अंकित सोनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी लाभ के लिए कुछ राजनीतिक दल यहां दंगा कराने की साजिश कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि कैराना में सांप्रदायिकता से ओतप्रोत बयान व खबर फैलाई जा रही है।
विज्ञापन


सपाइयों ने चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश गंगा-जमुनी तहजीब का हिमायती रहा है, यहां दंगा कराने की साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अंत में मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान रामनरायन यादव, पुष्पेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, मुकेश सोनी,राम तौल वर्मा, अफजल खां, सुभाष शुक्ल, आशीष मोदनवाल, सोनू दूबे आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें