फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकीनगर का शिव तालाब बनेगा अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। ब्लॉक स्तर पर जानकीनगर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत के शिव तालाब को चिह्नित किया गया है। अब इसे मनरेगा के तहत अमृत सरोवर बनाया जाना है। खंड विकास अधिकारी आरएन ओझा ने सोमवार को तालाब का निरीक्षण कर शीघ्र कार्य शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर इस वित्तीय वर्ष में तालाबों का अमृत सरोवर योजना के तहत सुंदरीकरण किया जाना है। मनरेगा से तालाब की खुदाई और पौधरोपण का काम होगा। वहीं, राज्य वित्त से रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं चला रही है। हर ग्राम पंचायत में पोखरे व तालाबों को संरक्षित किया जा रहा है।
हर ब्लॉक में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाना है। अमृत सरोवर योजना में चयनित तालाबों की साफ-सफाई करने की साथ ही आसपास बच्चों के खेलने की व्यवस्था होगी। प्रधान ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तालाब के किनारे बेंच भी स्थापित की जाएंगी। जिससे तालाब के पास आने जाने वाले लोग बैठने के साथ ही सुंदरीकरण का भी आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें