फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद छात्रों से गुलजार होगें 486 इंटर कालेज

विज्ञापन
14द्दस्रड्डश्च3-गोंडा के कौड़िया बाजार में विद्यालय को सेनेटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के कारण पांच माह पूर्व बंद हुए इंटर कालेजों को एक बार फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। सोमवार से जिले के 486 कॉलेज छात्रों से गुलजार होंगे।
विज्ञापन

9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी 486 स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में संचालित की जाएगी। प्रत्येक पाली में पचास फीसदी छात्रों को उनके अभिभावकों के सहमति से बुलाया जाएगा।
कोरोना संकट की वजह से पांच महीने से बंद पड़े माध्यमिक विद्यालय सोमवार को फिर से गुलजार होंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 20 मार्च से बंद हुए माध्यमिक विद्यालय 16 अगस्त से छात्रो के लिए फिर से खुल रहे हैं। जिसमें नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को दो अलग-अलग पॉलियों में स्कूल बुलाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की जाएंगी। पहली पाली की कक्षाएं सुबह 8 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की कक्षाएं 12:30 से 4:30 तक चलेंगी। शासन के निर्देश के मुताबिक 9वीं से 12वीं के 50 फीसदी विद्यार्थियों को अभिभावकों की सहमति पर ही स्कूल बुलाया जाएगा। चार-चार घंटे के दो शिफ्ट में पढ़ाई होगी तथा बीच के आधे घंटे के दौरान स्कूल परिसर को सैनिटाइज कराया गया। सभी स्कूलों में मेडिकल रूम के तहत दो बेड, ऑक्सीजन, पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

अन्य कार्यक्रम रहेंगे स्थगित
एहतियात के तौर पर स्कूलों में प्रार्थना, इंटरवल के साथ-साथ खेलकूद, लाइब्रेरी और कंप्यूूटर की कक्षाओं को भी स्थगित रखा जाएगा। कॉपी-किताब के लेनदेन पर भी रोक लगाई गई है। बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय व उनके साफ सफाई की उचित व्यवस्था की गई है। शौचालय के बाहर स्थायी रूप से एक कर्मचारी बैठा रहा जो सुरक्षा मानकों का पालन कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें