फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में 83 हजार नये नामांकन का संकल्प

विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से स्कूल चलो रैली को रवाना करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज से निकाली गई स्कूल चलो रैली में शामिल शिक्षकों ने 83 हजार नए बच्चों के नामांकन का संकल्प लिया है। इस मौके पर मौजूद जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने जिले में शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन पर जोर देते हुए कहा कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि नामांकन से कोई भी बच्चा छूटने न पाए। वह गुरुवार को स्कूल चलो रैली को झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। इस रैली में जिला मुख्यालय के सभी इंटर कॉलेजों और परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में परिवर्तन व आगे बढ़ने का आधार है। उन्होंने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए अभिभावकों व शिक्षक से अपील की कि स्कूल आने लायक बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन करा कर स्कूल तक पहुंचाने का कार्य किया जाए। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल आने वाले बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाय। कार्यक्रम का संचालन रघुनाथ पांडेय व इरफान मुईन ने किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह समेत शिक्षक व अभिभावक संघ से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
पंचायतों में स्कूल चलो रैली की धूम
जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही पंचायतों में भी रैली की धूम रही। झंझरी ब्लॉक के पूरे तिवारी न्याय पंचायत के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई, जिसमें न्याय पंचायत के सभी विद्यालय के अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावकों को शिक्षा योजनाओं की जानकारी दिया और जागरूक किया। रैली की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव ने की। झंझरी के एआरपी मोहम्मद अनीस, संजीव मिश्रा, हेमंत कुमार सिंह, राहुल देव वर्मा, अशोक सिंह ने अभिभावकों एवं ग्राम सभा के लोगों को जागरूक किया। परसपुर के न्याय पंचायत कटैला के कंपोजिट विद्यालय प्योली में हुई रैली का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षक भुजंग प्रसाद व तिलक राम वर्मा ने झंडी दिखा कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें