फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गला घोंटकर की थी संगीता की हत्या

Wed, 14 Aug 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, पति और जेठ पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर भैंसहा गांव के पास तालाब में फेंका था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के रामापुर गांव भैंसा गांव के तालाब में रविवार को मिले महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को तालाब में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी प़ुष्टि हुई है। महिला के भाई ने पति व जेठानी दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अरजानीपुर गांव निवासी जय प्रकाश सोनकर की बहन संगीता (27) का शव 11 अगस्त को तालाब में उतराता पाया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। जय प्रकाश ने बुधवार को थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन की शादी दिसंबर 2021 में रामापुर भैंसा गांव निवासी सुरेंद्र सोनकर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकदी व सोने की चेन की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया करते थे। संगीता ने प्रताड़ना के बारे में बताया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 11 अगस्त को पति सुरेंद्र सोनकर ने अपनी भाभी के साथ मिलकर उसके बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर से लाकर तालाब में फेंक दिया था। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि जय प्रकाश की तहरीर पर पति सुरेंद्र सोनकर व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें