फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि की बेबसाइट बंद, आठ माह से भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट आठ माह से बंद चल रही है। पात्र किसान ब्लाक, तहसील व कृषि विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पात्र किसानों को नि:शुल्क दो हजार रुपये तिमाही देने का आदेश है, लेकिन फरवरी से किसान सम्मान निधि की साइट बंद चल रही है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर से ब्लाकों में किसान सम्मान निधि दिवस का आयोजन होने जा रहा है। किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसान झंझरी के राजकीय कृषि बीच भंडार चिश्तीपुर में एडीओ एजी अंकित त्रिवेदी के पास भीड़ लगाए रहते हैं। झंझरी के रामनगर बनकट के किसान सुनील शुक्ला का कहना है कि कई बार प्रयास किया, लेकिन किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाया।
मनकापुर व्लाक के रामपुर के किसान यज्ञ नारायण तिवारी ने बताया कि कई बार एडीओ एजी और लेखपाल को जानकारी दी गई। समस्या दूर नहीं हुई। आठ माह से साइट में गड़बड़ी बताई जा रही है।
विज्ञापन

झंझरी के एडीओ एजी अंकित त्रिवेदी ने बताया कि आठ माह से साइट बंद चल रही थी। 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक राजकीय बीज भंडार चिश्तीपुर में किसान सम्मान निधि के ऐसे किसानों के फार्म लिए जाएंगे जिनके नाम व आधार में संशोधन करवाना है। सुबह 10 बजे से शाम पांच तक आकर के योजना का लाभ ले सकते हैं और फार्म संशोधन कर सकते हैं। नया आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें