फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी शिकायत का नहीं हो सका निपटारा

विज्ञापन
फोटो-8-गोंडा के करनैलगंज कोतवाली में जनसमस्याएं सुनते डीएम व एसपी।-संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शनिवार को जिले के सभी थानों व कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना और मामले का निस्तारण किया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर अचानक डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने पहुंच कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लंबित मामलों का जल्द समाधान का निर्देश दिया। डीआईजी के सामने कुल तीन मामले आए। तीनों की फरियाद सुनने के बाद 24 घंटे के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया। समाधान दिवस में कुल 29 मामले आए। तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 26 मामलों को 24 घंटे में निस्तारण कर सूचित देने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कस्बा इंचार्ज धर्मवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक विवेक सिंह, लेखपाल एसपी वर्मा, सियाराम, राम प्रकाश पांडेय, त्रिलोकी मिश्रा मौजूद रहे।
कोतवाली करनैलगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। यहां कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें 6 शिकायतें पुलिस विभाग एवं 33 शिकायतें भूमि विवाद एवं राजस्व विभाग से संबंधित थी। डीएम ने भूमि एवं राजस्व की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान एवं शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। शिकायतों की जांच एवं निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस कर्मियों से पूछताछ की और उसका समाधान दो दिन के भीतर कराने के निर्देश दिए। एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। पूर्व की शिकायतों का निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने पर तहसीलदार पैगाम हैदर के नेतृत्व में फरियादियों की शिकायत सुनी गई। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 24 आवेदन राजस्व से संबंधित आए थे। मौके पर चार का निस्तारण हो गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, शिवलखन सिंह, राजेश कनौजिया उपस्थित रहे।
मनकापुर में थाना दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने की। इस मौके पर राजस्व विभाग से 26 व पुलिस विभाग से 12 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से मात्र तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें