फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में हर रोज होगा अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
फोटो-4 गोंडा के जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन में लगी महिलाएं। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर रोज अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। कई सालों से यहां सप्ताह में तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती थी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की दखल से अस्पताल में हर रोज अल्ट्रासाउंड की सुविधा दिए जाने की शुरुआत कर दी गई।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में पहली बार शनिवार को मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से उत्साह देखने को मिली। मरीजों ने कहा कि हर रोज अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से उन्हें बाहर महंगे दामों में जांच कराने से राहत मिलेगी। जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग के निर्माण के बाद से यहां हर रोज अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। रेडियालॉजिस्ट की नियुक्ति न होने से सप्ताह में तीन दिन ही गर्भवती व अन्य महिलाओं का अल्ट्रासाउंड हो पाता था।
मनकापुर सीएचसी अधीक्षक व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके राय सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते थे। बाकी तीन दिन महिलाओं को बाहर महंगे दामों में जांच कराना पड़ रहा था। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने की खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर वायरल होने के बाद मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के संज्ञान में पहुंचा था। डिप्टी सीएम ने महिला अस्पताल की सीएमएस के स्पष्टीकरण तलब किया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके राय ने आनन-फानन में शनिवार को आकर अल्ट्रासाउंड की शुरुआत की।
विज्ञापन

खुश दिखीं महिलाएं
करीब तीन साल बाद जिला महिला अस्पताल में हर रोज अल्ट्रासाउंड होने की खबर सुनने के बाद महिलाओं ने खुशी जताई। महिला अस्पताल आई नंदकुमारी ने कहा कि अस्पताल में हर रोज अल्ट्रासाउंड होने से गर्भवती व अन्य महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। बाहर पैथालॉजी पर अल्ट्रासाउंड के लिए सात सौ रुपये देने पड़ रहे थे। सुनीता ने कहा कि अस्पताल में जिस दिन अल्ट्रासाउंड होता था सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती थी। गर्भवती को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा था। अब हर रोज अल्ट्रासाउंड होने से महिलाओं को राहत मिलेगी।
जिला महिला अस्पताल मे हर मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। जिलाधिकारी का निर्देश मिला था लेकिन जरूरी कार्य की वजह से छुट्टी पर था। अब प्रत्येक कार्यदिवस को अल्ट्रासाउंड किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. एके राय, रेडियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें