फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुला रहेगा आरटीओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधान सभा चुनाव को लेकर चुनाव संबंधी कार्यों के निस्तारण के लिए रविवार को संभागीय परिवहन कार्यालय खुला रहेगा। उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र निर्मल प्रसाद ने विधान सभा चुनाव को लेकर वाहनों की उपलब्धता संबंधी कार्य, राजस्व वसूली व राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए रविवार को कार्यालय खोलने का आदेश किए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय में विधानसभा चुनाव में लगने वाले हल्के व भारी वाहनों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। साथ ही वाहन मालिकों व चालकों के मोबाइल नंबर की फीडिंग होगी। शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में छह हजार वाहन मालिकों को नोटिस भेजी गई है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में असहयोग करने वाले वाहन मालिकों व चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यालय में राजस्व संबंधित सभी कार्य संपादित होंगे। इसमें बकाया टैक्स जमा कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें