फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने लगाया लाल निशान, जल्द मिलेगी अतिक्रमण से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। अतिक्रमण के शिकार इटियाथोक मुख्य बाजार में हुए कब्जे को हटाया जाएगा। यहां गुरुवार को राजस्व विभाग ने जगह-जगह लाल निशान लगा दिया है। इसके अलावा बाजार के ही दो तालाबों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के साथ राजस्व विभाग की टीम ने इटियाथोक बाजार के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर लाल निशान लगाकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। रास्ते पर लोगों ने सड़क पर पूरी तरह कब्जा जमा रखा है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। जिससे चार पहिया वाहन नहीं निकल पाते हैं। टीम ने इटियाथोक बाजार से रेलवे क्रासिंग जाने वाली पासीपुरवा मजरे के रास्ते पर पैमाइश की। लोगों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है। पासी पुरवा गांव में सड़क पर दोनों तरफ लोगों ने मकान बना कर रास्ता अवरुद्ध कर रखा है। राजस्व टीम ने लाल निशान लगाकर अतिक्रमण तत्काल हटाने का निर्देश दिया है।
तहसीलदार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी बंजर भूमि पर बनी दुकानों व मकानों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। कब्जेदारों को सूचीबद्ध किए जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने इटियाथोक बाजार के ही दो तालाबों पर हुए अतिक्रमण की जांच की। हनुमान मंदिर चौराहे के पास तालाब को कस्बावासियों ने चारों तरफ से कब्जा कर उसका अस्तित्व समाप्त कर दिया है। इसके अलावा एक अन्य तालाब पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। तहसीलदार ने बताया कि पैमाइश कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें