फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सदस्यीय दल टेढ़ी नदी की करेगा पैदल यात्रा, जुटाएंगे जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। टेढ़ी नदी के अध्ययन के उद्देश्य से टर्टल सर्वाइवल एलायंस इंडिया और नेचर क्लब फाउंडेशन की ओर से दो युवक 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच टेढ़ी नदी की पैदल यात्रा करेंगे। दो सदस्यीय दल में अभिषेक दुबे और मोहित महंत टेढ़ी नदी के उद्गम बहराइच की चित्तौड़ा झील से यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन

230 किमी लंबी टेढ़ी नदी की लगभग आधी लंबाई तक चलकर नदी के पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों और उसके पौराणिक व सामाजिक पहलुओं से संबंधित जानकारियां जुटाएंगे। नदी के किनारे स्थित गांवों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।
यात्रा पूरी होने के बाद जुटाई गई जानकारियों को गोंडा और बहराइच जनपद की गंगा समितियों व राज्य गंगा मिशन से भी साझा किया जाएगा। यात्रा निकालने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता अभिषेक दुबे ने बताया कि गोंडा क्षेत्र में प्रकृति और वन्यजीवों से संबंधित जानकारियां दस्तावेजों में नहीं हैं, जिससे नदियों के पुनरुद्धार अथवा वन्यजीव संरक्षण की योजनाएं सही ढंग से नहीं बन पाती हैं।
विज्ञापन

मोहित महंत ने बताया कि टेढ़ी नदी की यात्रा दो चरणों में की जानी है। पहले चरण में 15 दिन की यात्राएं अभी नवंबर में और दूसरे चरण में 15 दिन की यात्रा ठंडक के बाद की जाएगी।
इस यात्रा के मार्गदर्शक जीव विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने टेढ़ी नदी की यात्रा के लिए जा रहे दल से तकनीकी जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि गोंडा जनपद में नदियों के संरक्षण के लिए ये यात्रा बड़ी अहम होगी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान दो सदस्यीय दल से बीच-बीच में देशभर से विभिन्न पर्यावरण कार्यकर्ता आकर मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें