फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती मुख्य नहर के समस्त गैप समाप्त, नहर हुई निरंतर

विज्ञापन
गोंडा में जेसीबी लगाकर नहर का अंतिम गैप खत्म करते सिंचाई विभाग के लोग। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। राप्ती मुख्य नहर संचालित कर दी गई, इसके साथ ही सभी गैप भी खत्म कर दिए गए है। पिछले 40 वर्षों से चल रही सरयू नहर परियोजना के पूर्ण होने की आशा बढ़ गई है। परियोजना के तृतीय चरण में निर्माणाधीन राप्ती मुख्य नहर में स्थित प्रतीक्षित गैप को प्रशासन के सहयोग से खुदवा दिया गया है। बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीनगर में 1.197 हेक्टेयर भूमि का बैनामा किसान की असहमति और अत्यधिक मुआवजे की मांग के कारण नहीं हो पाया। 26 किलोमीटर की राप्ती मुख्य नहर में गैप बना हुआ था। सरयू परियोजना का लोकार्पण माह अक्टूबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अति महत्वकांक्षी इस राष्ट्रीय परियोजना को पूर्ण करने के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के निर्देश पर माह जनवरी में अपर मुख्य सचिव सिंचाई एवम जल संसाधन टी वेंकटेश ने जनपद के दौर किया गया था। जिला प्रशासन परियोजन के लिए सिंचाई विभाग की पूर्ण सहायता करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्य अभियंता सरयू परियोजना दो राकेश कुमार के अथक प्रयासों के पश्चात उक्त भूमि का अधिग्रहण संभव हुआ।
इसका अधिकार पत्र राप्ती मुख्य नहर निर्माण खंड-दो सोहरतगढ़ को विशेष भू-अध्यापित अधिकारी गोंडा/बलरामपुर ने दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में पोकलेन मशीन लगाकर एक दिन में लगभग 200 मीटर की लंबाई में नहर का निर्माण करवाया दिया गया। यह इस परियोजना के लिए अति महत्वपूर्ण कदम है, जिसके पश्चात अब पूरी नहर आपस में जुड़ गई है। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि भारी बरसात के कारण ग्रामीणों ने नहरों की पटरियां काट कर बरसाती पानी की इनलेटिंग नहरों में कर दी है। नहरों पर रेन कट्स हो गए हैं। बरसात बाद इनको दुरुस्त करवाते हुए लोकार्पण के लिए तैयार करवा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें