फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध में कटान तेज, पूर्व मंत्री ने निरीक्षण कर जताई नाराजगी

विज्ञापन
25द्दस्रड्डश्च7-गोंडा के करनैलगंज में बांध का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ नदी की धार भी तेज हो गई है। नदी से गांवों की सुरक्षा के लिए बने सबसे महत्वपूर्ण एलग्नि-चरसड़ी तटबंध में कटान से खलबली मच गई है। तटबंध में कटान करनैलगंज तहसील के चंदापुर किटौली के पास हो रही है। बुधवार को अधिकारियों के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बांध की स्थिति देखकर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अफसरों को हिदायत दी कि तटबंध की सुरक्षा के लिए गंभीरता से कार्रवाई करें। लापरवाही पर चिंता जताई कि इतने दिनों से नदी का रुख सभी को पता था तो अभी तक क्यों ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए उच्चाधिकारियों के संज्ञान में प्रकरण लाएं और कार्य में तेजी करें।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील में नदी से सुरक्षा के सबसे बड़े एलग्रिन चरसड़ी तटबंध का निर्माण साल 2005-06 में हुआ था। उस समय पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ही सिंचाई राज्यमंत्री थे, और उन्होंने ने निर्माण की स्वीकृति कराई थी। बुधवार को बांधे में कटान की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे। कहा कि नदी की धारा तटबंध को काट रही है, और इससे कई गांवों में बाढ़ की स्थिति होने की संभावना है। उन्होंने बुधवार को बांध की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य को देखा और कहा कि आम लोगों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नही है।
बांध की मरम्मत और बचाव के कार्य में लापरवाही न होने पाए। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता त्रयंबक त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता विश्वनाथ शुक्ल ने बताया कि बांध की सुरक्षा के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बांध की सुरक्षा प्राथमिकता में है, पूरी कोशिश के साथ विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगे हैं। सहायक अभियंता अमरेश सिंह, एसडीएम हीरालाल मौके पर रहे। एसडीएम ने पूरी स्थिति को देखा और अधिकारियों को जानकारी दी। इस दौरान गजेंद्र सिंह, आजाद सिंह, अमर नाथ यादव, रूद्र प्रताप यादव, सागर श्रीवास्तव, सुनील सिंह, राज कुमार सिंह, राजेश यादव, फतेह बहादुर सिंह, कैलाश यादव, देशराज यादव आदि रहे।
विज्ञापन

बांध कटा तो भयानक होगी बाढ़ की स्थिति
जिस तरह सरयू नदी एलग्नि चरसड़ी तटबंध को काट रही है, उस पर समय रहते अंकुश नहीं लगा तो कई गांव बाढ़ की चपेट में होंगे। कटान करनैलगंज तहसील के चंदापुर किटौली गांव के पास हो रहा है। पसका समेत कई गांवों में नदी का पानी कहर ढा सकता है। बाढ़ कार्य खंड के अधिकारी बांध को बचाने में जुटे हैं, और मरम्मत की कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन बांध की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। विभाग का दावा है कि बांध को सुरक्षित कर रखा गया है। नदी के जलस्तर पर प्रशासन की निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल पूर्व मंत्री योगेश सिंह ने सलाह दिया है कि श्रमिकों को बढ़ा कर बांध की सुरक्षा का कार्य तेज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें