फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्तर्जनपदीय चोरों के गैंग का खुलासा, चार धराए

विज्ञापन
गोंडा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पकडे़ गए अर्न्तजनपदीय चोर गिरोह के सदस्यों से मिली नकदी,गह? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने अंतरजनपदीय चोरों के गैंग का खुलासा करके गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से 3200 रुपये नकदी, सोने-चांदी के गहने व तमंचा मिला है। चोरों ने पुलिस की पूछताछ में कई चोरियां करना कबूल किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों बढ़ी चोरी की वारदात के खुलासे के लिए स्वॉट टीम समेत थानों की पुलिस को चोरियों के खुलासे के लिए लगाया गया था। एएसपी के मुताबिक स्वॉट टीम प्रभारी अतुल चर्तुवेदी एवं थानाध्यक्ष कटरा बाजार मनोज कुमार सिंह की टीम को सूचना मिली कि थाना कटरा बाजार क्षेत्र के उमरिया शुक्लन गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठा के सामने बगीचे में चोरी के माल का कुछ लोग बंटवारा कर रहे हैं। इसी सूचना टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से 3200 रुपये नकदी, सोने के दो हार, मंगलसूत्र, दो जोड़ी बाली, दो जोड़ी झाली, एक जोड़ी अंगूठी, लॉकेट, कील, दस जोड़ी पायल, चोरी का एक मोबाइल फोन, लॉक कटर, 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपने नाम देवा उर्फ देवशरन निवासी रगड़गंज बाजार थाना तरबगंज, अशोक कुमार दुबे निवासी शिवलालपुरवा डिडिसियाकला थाना तरबगंज, पिंटू सिंह उर्फ रमाकांत निवासी मोहम्मदपुर थाना कटराबाजार व अंगद निवासी बिंदौरा थाना तरबगंज बताया।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने गोंडा, बाराबंकी व बहराइच जनपद में साथियों संग मिलकर चोरी की कई घटनाएं करने की बात कबूली है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ गोंडा, बाराबंकी समेत बहराइच जनपद में 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें