फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दिन में धूप से राहत, सुबह-शाम गलन

Mon, 13 Jan 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मौसम में उतार-चढ़ाव सोमवार को भी जारी रहा। सुबह कोहरा छाया रहा। करीब नौ बजे धूप खिल गई। पूरे दिन धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि, शाम को सूर्यास्त के बाद एक बार फिर गलन ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप खिलने से बाजारों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन

वहीं, कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब से पहुंचने से यात्री परेशान रहे। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस व गोरखधाम एक्सप्रेस एक-एक घंटा, न्यू जलपाईगुड़ी व अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे देरी से पहुंचीं। कुशीनगर सुपरफास्ट ट्रेन, आम्रपाली एक्सप्रेस व सत्याग्रह एक्सप्रेस दो-दो घंटे विलंब से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वाराणसी इंटरसिटी, आनंद विहार, हमसफर एक्सप्रेस, गोंडा से गोरखपुर व सीतापुर पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें