फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाया जाएगा अन्नोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की 1353 कोटे की दुकानों पर गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1353 नोडल अधिकारियों को लगाया गया है। मुख्य कार्यक्रम नगर के वेंकटाचार्य क्लब में होगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले की 1353 कोटे की प्रत्येक दुकान पर प्रथम दिन कम से कम सौ लाभार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें सरकारी थैले में प्रति यूनिट पांच किलो राशन मुफ्त में दिया जाएगा। स्पष्ट किया कि खाद्यान्न, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिमाह नियमित मिलने वाले राशन के अतिरिक्त नि:शुल्क दिया जा रहा है। योजना के तहत आगामी नवंबर तक फ्री में राशन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले को 110 सेक्टर व चार जोन में विभाजित करते हुए सभी 1353 कोटे की दुकानों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
प्रत्येक कार्ड धारक को तौल कर ही राशन दिया जाएगा तथा घटतौली नहीं करने की चेतावनी दी गई है। घटतौली की शिकायत पाए जाने पर संबंधित कोटेदार के विरूद्ध धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराने के साथ संबंधित नोडल अधिकारी, बीडीओ, जिला पूर्ति अधिकारी के साथ ही एसडीएम के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। खाद्यान्न का वितरण लगातार 6 व 7 अगस्त को होता रहेगा। मॉनिटरिंग के लिए शासन से नामित जिले की नोडल अधिकारी/सचिव बेसिक शिक्षा विभाग अनामिका सिंह स्वयं जिले में मौजूद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें