फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्वार्टर की छत प्लास्टर गिरने से सेक्शन इंजीनियर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे के क्वार्टरों की छत व छज्जा गिरने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। मंगलवार को सेमरा रेलवे कालोनी के एक क्वार्टर की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। घर में सो रहे लोको शेड के सीनियर सेक्शन इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 25 दिनों में रेलवे के तीन क्वार्टरों की छत व छज्जा गिर चुका है। लोको शेड के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रवि कुमार सेमरा रेलवे कालोनी के एक क्वार्टर में रहते हैं। सोमवार की रात सो रहे थे। मंगलगवार की भोर में अचानक छत का प्लास्टर टूटकर उनपर गिर गया। वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व 15 जुलाई को सेमरा कालोनी के रोड नंबर-9 के रहने वाले रेलकर्मी रामचन्द्र के नाम से आवंटित क्वार्टर की पूरी छत गिर गई थी। इसके तीन के बाद सेमरा कालोनी के रोड नंबर 14 के एक क्वार्टर का छज्जा गिर चुका है।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री का कहना है कि आवंटित क्वार्टर काफी पुराना है। बताया कि इस क्वार्टर की मरम्मत के लिए एक टीम मौके पर गई थी। मगर रेलकर्मी के क्वार्टर में ताला लगा था। जिससे मरम्मत नहीं हो सकी। उधर रेलकर्मी रवि कुमार का कहना है कि इस क्वार्टर की मरम्मत के लिए कई बार लिखित शिकायत सीनियर सेक्शन इंजीनियर से की जा चुकी है। मगर आज तक मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें