फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर मंगलवार को किसानों ने तहसील गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बजाज चीनी मिल के खिलाफ लामबंद हुए गन्ना किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि बजाज चीनी मिल ने पेराई सत्र 2015-16 का करीब 63 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान अभी तक नहीं किया है। प्रदर्शन के बाद किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान कराने के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

प्रदर्शन करने के दौरान किसान जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश, गन्ना चेयरमैन अतीक खान, रक्षाराम यादव, रफीक अहमद, धर्मपाल, राजू, छब्बू शाह, सूर्यभान, जीवन लाल, आबिद अली व आशीष श्रीवास्तव आदि ने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


बजाज चीनी मिल ने क्षेत्र के करीब 30 हजार गन्ना किसानों का 63 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। काश्तकारों की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय सिर्फ लॉलीपाप दिया जा रहा हैै।

आक्रोशित किसानों ने चेतावनी दी है कि गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र न होने पर डीएम कार्यालय का घेराव और आमरण अनशन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद गन्ना किसानों ने एसडीएम उतरौला रामकेर यादव को ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन


एसडीएम ने किसानों को बताया कि बजाज चीनी मिल के अध्याशी के खिलाफ गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। चीनी व शीरा जब्त कर बिक्री की जा रही है। चीनी व शीरा से मिलने वाले पैसे से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें