गोंडा। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह व संरक्षक व सचिव अजेय विक्रम सिंह के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन व निर्माण कार्य में देरी को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए इंकलाब फाउंडेशन ने काफी संघर्ष किया। निर्माण के लिए भूमिपूजन तक नहीं किया गया है, इसके लिए प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी करेंगे। संरक्षक व सचिव अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने के कई माह व्यतीत हो जाने के बाद भी भूमिपूजन तक न हो पाया है।
आगामी कुछ माह पश्चात प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसी स्थिति में भूमि पूजन व निर्माण कार्य न शुरू होने से संभव है कि मेडिकल कॉलेज निर्माण में अनावश्यक विलंब हो। अरुण सिंह व अजय प्रकाश सिंह ने मांग की है कि मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन जल्द होना चाहिए। देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे। मेडिकल कॉलेज जिले में हो जाने से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। आंदोलन करने वाले अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि भूमि पूजन के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। यदि भूमिपूजन नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए अन्य संगठनों से समर्थन लिया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में अजेय विक्रम सिंह, अविनाश सिंह, अजय प्रकाश सिंह, अरुण सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, दिव्यांश श्रीवास्तव, जसपाल सिंह सलूजा, राहुल कुमार, मनोज श्रीवास्तव, शोभाराम, निजामुद्दीन, शिवम त्रिपाठी, जसपाल सिंह, आनंद विक्रम सिंह, आशीष त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, राजेश मिश्रा , प्रमोद शर्मा आदि शामिल रहे ।