फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख की संपति के मालिक हैं बसपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सदर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी मोहम्मद जकी 70 लाख से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 19 हजार रुपये नकद है। पति व पत्नी मिलाकर एक लाख से अधिक की धनराशि बैंक खातों में जमा है। शहर में मकान के साथ बहराइच व लखनऊ में ही संपत्ति है। इसके अलावा वह नगर पालिका के टैक्सी स्टैंड के ठेके के मामले में 30.24 लाख रुपये के बकाया हैं, लेकिन उनके कथित बकाए का मामला न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने में उनके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। नामांकन के दौरान पेश किए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपने संत्तियों का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने अपने से सबंधित मामलों की जानकारी दी है। मोहम्मद जकी के पास एक लग्जरी वाहन है। उनके पत्नी के पास एक स्कूटी है। अवध विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और वह ठेकेदार हैं। इसके अलावा उनके पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें