फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवादी पार्टी का सपा को समर्थन, भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान

विज्ञापन
23द्दस्रड्डश्च10-गोंडा में नवाबगंज के बल्लीपुर में सभा को संबोधित करते जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ जनरथ यात्रा के मुखिया जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने तरबगंज विधानसभा के बल्लीपुर में जनसभा की और भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। चौहान ने कहा कि स्व. पंडित सिंह समाजवादी पार्टी की धरोहर हैं। प्रदेश में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज हर वर्ग चाहे छात्र, नौजवान, किसान, अगड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित, व्यापारी सभी मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान होकर समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश दौरे से पिछड़ों में क्रांति का संचार हुआ है। पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि भाजपा की आततायी सरकार से छुटकारा पाना है तो समाजवादी पार्टी ही विकल्प है। गोंडा सदर के पूर्व प्रत्याशी रहे युवा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनीं तब-तब प्रदेश का विकास हुआ।
जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के जुड़ने से समाजवादी पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है। सूरज सिंह ने अपने अनुज पूर्व मंत्री पंडित सिंह के पुत्र डॉ अभिषेक सिंह के लिए आशीर्वाद माँगा। डॉ अभिषेक सिंह ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान सैकड़ों लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें