फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू की धारा मोड़ने के नाम पर 11 करोड़ बालू में मिले

विज्ञापन
फोटो-10-गोंडा में छपिया के तांबेपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सांसद बृजभूषण शरण सिंह। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। छपिया के तांबेपुर में प्रधान पुत्र दुर्गेश उर्फ भोलू सिंह हत्याकांड पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अफसरों के साथ स्थानीय नेताओं पर निशाना साधा। शुक्रवार को उन्होंने गांव पहुंचकर परिजनों से हाल जाना है। उन्होंने तहरीर बदलवाने पर अफसरों को खरी-खरी सुनाई, वहीं छपिया पुलिस को स्थानीय नेताओं का बंधुवा मजदूर बताया। कहा कि मनकापुर, गौरा व मेहनौन विधानसभा में हाईकमान एक टीम भेज कर पुराने पार्टी कार्यकर्त्ताओं का हाल पता करें। वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने भोलू सिंह के परिवार को पार्टी का पुराना समर्थक बताया। उन्होंने पहले दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज न होने पर पुलिस से नाराजगी जताई, कहा कि 15 दिन में परिवार को न्याय न मिला तो वह आयुक्त का घेराव करेंगे। कहा कि 15 दिन बाद हिसाब करूंगा। कहा कि पार्टी में कुछ लोग बाहर से आए हैं। पार्टी ने तो इन्हें स्वीकार कर लिया लेकिन इन लोगों ने भाजपा को स्वीकार नहीं किया। इस तरह उन्होंने बिना नाम लिए अपनी ही पार्टी के एक सांसद व विधायक पर निशाना साधा।
हत्या के लिए स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार भी ठहराया। सांसद ने साफ कहा कि यह हत्या राजनीतिक वर्चस्व के चलते हुई है। दूसरा मोड़ दिया गया तो वह न्याय दिलाने के लिए परिवार के साथ खड़े रहेंगे। भोलू सिंह हत्याकांड में न्याय दिलाने के लिए अवध केसरी सेना व करणी सेना भी तेवर दिखा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें