फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, 12 लाख की क्षति

Thu, 28 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
जली फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में गुरुवार की भोर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे पूरी प्लाईवुड फैक्ट्री धूं-धूकर जल गई। अगिभनशमन दल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


करनैलगंज के गांधी नगर के रहने वाले गोपालजी खेतान करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर प्लाईवुड फैक्ट्री चलाते हैं। गुरुवार की भोर चार बजे अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में आग लग गई।

देखते ही देखते आग की लपटें पूरी फैक्ट्री में फैल गईं। लकड़ियों के ढेर धूं-धूं कर जलने लगे। आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे दो फायर टेंडरों ने कड़ी मशक्कत आग पर काबू पाया। आग से तकरीबन 12 लाख रुपये की क्षति हुई है। फैक्ट्री मालिक गोपाल जी खेतान ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें