फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई पिकअप, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आर्यनगर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे आर्यनगर से कटरा की तरफ तेज रफ्तार में जा रही पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप सड़क किनारे बैठे कुछ लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से साइकिल सवार पाचूपुर के निवासी शहजाद (50), उनका बेटा शालू और सड़क किनारे बैठे शाहजोत के मजरा चाईपुरवा निवासी मधु, खुशबू, शांति व गोविंद निवासी छोटकाई पुरवा जगतापुर और पिकअप चालक भारत व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें