फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रोजगार सेवक की मौत, प्रधान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शादी समारोह से रविवार देर रात घर लौट रहे ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक को कार सवार कुछ लोगों को रास्ता बताते वक्त पीछे से एक अन्य चौपहिया वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गये। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां रोजगार सेवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्रधान की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार सवार तीन लोगों को भी मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

गोंडा-उतरौला मार्ग पर धानेपुर थाना क्षेत्र में जलालपुर के निकट सोमरही निवासी ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार (35) व इटियाथोक ब्लॉक के सोमरही गांव के प्रधान कृपाशंकर रविवार को बाइक से ग्राम पंचायत राजापुर में शादी में गये थे। वहां से लौटते समय रास्ते में कार सवार कुछ लोग उन्हें रोककर रास्ता पूछने लगे।
इस पर दोनों लोग कार के पास आकर रास्ता बताने लगे। तभी उक्त कार में पीछे से एक अन्य चौपहिया वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। इससे ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार व ग्राम प्रधान कृपाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, कार सवार संदीप व विशाल निवासी बनकटी अर्जुन सिंह थाना धानेपुर तथा एक अन्य भी चोटिल हो गये।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर अवस्था में अशोक कुमार व कृपाशंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रोजगार सेवक अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। कार सवार तीनों लोगों को मामूली चोट आई थी, तीनों लोग सुरक्षित हैं। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें