फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर फार्मासिस्टों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विभिन्न मांगो को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फार्मासिस्टों ने मांगे न मानी जाने पर सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दिया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सालिकराम तिवारी व महामंत्री सुधीर कुमार शुक्ल की अगुवाई में जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
शनिवार को जिला व महिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मेसिस्ट सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे। जहां विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राधेश्याम केशरी को 20 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सालिकराम तिवारी ने बताया कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 9 दिसंबर से प्रत्येक कार्यदिवस को 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
जिसमे जिला अस्पताल व महिला अस्पताल सुबह 8 बजे से 10 बजे तक तथा सीएचसी व पीएचसी 10 बजे से 12 बजे तक कार्यबहिष्कार किया जाएगा। 19 दिसंबर से सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन में मांग किया गया कि डिप्लोमाधारी फार्मासिस्ट का ग्रेड पे बढ़ाया जाए।
प्रभार भत्ता 75रुपए से बढ़ाकर 750 रुपया निर्धारित किया जाय। फार्मासिस्टों का पदनाम फार्मेसी अधिकारी किया जाय। चिकित्सकों की अनुपस्थिति में चिकित्सीय कार्य देख रहे फार्मासिस्टों को विधिक मान्यता दी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें