फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रभात के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दशहरे के दिन शनिवार को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक गौरा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने थाना खोड़ारे में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रंट गांव के रहने वाले दिलीप कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गोंडा के भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे मोहनलाल यादव निवासी झब्बनडीह कूकनगर ग्रंट ने भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर उनकी छवि लोगों के बीच धूमिल करने का प्रयास किया गया।
भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाली गई तस्वीर एडिट कर फर्जी बनाई हुई है जिसको वायरल कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने आरोपी मोहनलाल यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष खोड़ारे महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी मोहनलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें