फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राजधानी से की जाएगी

विज्ञापन
गोंडा में जिला कारागार। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश की जेलों में अभी तक सीसी टीवी कैमरे से जेल अधिकारी जेलों की गतिविधियों पर नजर रखते थे। मगर जेल मुख्यालय ने अब राज्य की सभी जेलों में लगे सीसी टीवी कैमरे को टावर के जरिए लखनऊ स्थित जेल मुख्यालय से कनेक्ट किया है। इसके लिए जेल मुख्यालय में एक वीडियो वॉल बनाई गई है। जिस पर टावर के जरिए मुख्यालय से बैठकर अब सीधे सूबे की सभी जेलों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। गोंडा जेल की निगहबानी भी अब जेल मुख्यालय लखनऊ से होगी।
विज्ञापन

जॉरविस सॉफ्टवेयर के जरिए कनेक्ट होगी सभी जेल
जिला कारागार में रिलायंस कंपनी से करार किया गया है। यहां रिलायंस का एक टॉवर लगाया गया है। इसी तरह सूबे की सभी जेलों को सॉफ्टवेयर के जरिए जेल मुख्यालय से कनेक्ट किया गया है। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों ने विशेष तौर पर सिर्फ जेल के लिए जॉरविस सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जिसके जरिए सभी जेलों को जोड़ा जाएगा। इससे जेेलों में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद होने वाली गतिविधियां वीडियो वॉल पर सीधी दिखाई देंगी।
आपस में भिड़े बंदी तो मुख्यालय देगा कार्रवाई का आदेेश
जिला कारागारों में अक्सर बंदियों के बीच आपसी भिड़ंत होती रहती है। जिसपर अभी तक जेल अधीक्षक कार्रवाई करते थे। मगर अब बंदी आपस में भिड़े तो मुख्यालय पर बनी वीडियो वॉल पर नजर आएंगे। जिससे मुख्यालय में बैठे अधिकारी सीधे जेल अधीक्षक को कार्रवाई का आदेश करेंगे।
विज्ञापन

आगंतुक व मुलाकाती का भी कैद होगा फुटेज
कारागार में हर रोज कितने आगंतुक किस काम से आए और किससे मिले। मुलाकातियों की संख्या और बंदियों से मुलाकात की फुटेज भी सीसी टीवी कैमरे में कैद होने के साथ ही वीडियो वॉल पर दिखेगी। इसके साथ जेल अधिकारी बंदी रक्षक, अस्पताल वह सभी बैरकें भी वीडियो वॉल पर नजरन आएंगी।
जिला कारागार गोंडा समेत सूबे की सभी जेलों में लगे सीसी टीवी कैमरे के लिए एक टावर लगाया गया है। टावर जेल के सॉफ्टवेयर के जरिए मॉड्यूल से कनेक्ट किय जाएगा। इससे सभी जेलों में लगे सीसी टीवी कैमरे जेल मुख्यालय लखनऊ में बनी वीडियो वाल से कनेक्ट हो जाएंगे। जिससे वीडियो वॉल पर सभी जेलों के बंदियों समेत सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। -शशिकांत सिंह, जेल अधीक्षक गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें