फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस में निहारिका और सना रहीं प्रथम

Sat, 23 Jan 2016 11:21 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गई। वार्षिक क्रीड़ा के अंतिम दिन विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सोलो डांस प्रतियोगिता बालिका वर्ग में रेड हाउस की निहारिका व सना ने प्रथम, फलक व ऋतु ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। सोलो डांस बालक वर्ग ने ब्लू हाउस के निकित कुमार प्रथम व करन सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।

सोलो गीत बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के आशीष कुमार सिंह प्रथम व जय प्रकाश ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। सोलो गीत बालिका वर्ग में मुस्कान को प्रथम और उमहेरा को द्वितीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें