फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह लेखपाल निलंबित, तीन का वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सदर तहसील के लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई जारी है। एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने एक लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही बैठक से नदारद रहने पर तीन लेखपालों का वेतन काटने का निर्देश दिया है। वहीं, खतौनी की नकल देने के लिए दो सौ रुपये मांगने की शिकायत पर एक लेखपाल के खिलाफ जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

तहसील सदर के बखरवा में तैनात लेखपाल मोहम्मद नदीम अफसरों की भी नहीं सुनता है। सीडीओ के निर्देश पर भी भूमि होने के बाद भी पंचायत भवन के लिए भूमि नहीं उपलब्ध कराई। इसके साथ ही खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई। इस पर एसडीएम ने स्पष्टीकरण मांगा। मगर न तो लेखपाल ने रिपोर्ट दी और न ही स्पष्टीकरण दिया। इन दोनों मामलों में कार्रवाई भी हुई, इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। इसके बाद एसडीएम ने लेखपाल मोहम्मद नदीम को निलंबित कर दिया। मामले की जांच नायब तहसीलदार धानेपुर को सौंपी है।
इसके अलावा उन्होंने समीक्षा बैठक में नहीं आने वाले लेखपाल ननकऊ चौहान, रमेश कुमार सिंह व सुप्रिया सिंह का बैठक के दिवस का वेतन काटने का आदेश दिया है। वहीं, एसडीएम से पूरे ललक के आलोक सिंह ने शिकायत की है कि गांव के लेखपाल संतोष कुमार पांडेय उनसे खतौनी की नकल देने के नाम पर दो सौ रुपये मांग रहे हैं। इसके लिए तीन दिन से दौड़ा रहे हैं। एसडीएम ने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें