फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के सहिबापुर में शुक्रवार देर शाम घर के पास खेत गई एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के पति ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सहिबापुर निवासी मोहन चौहान ने वजीरगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सुनीता चौहान (23) शुक्रवार रात आठ बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर खेत में शौच के लिए गई थी। जहां गांव के ही अजय चौहान ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात्रि 10 बजे इसकी जानकारी मिलने पर उसने पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी अजय चौहान के विरुद्ध हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजय चौहान को शनिवार दोपहर सहिबापुर बालिका इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें