फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों समेत तीन पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कठेला तालाब डीहा के रहने वाले एक युवक की हत्या के मामले में कोतवाली करनैलगंज में मंगलवार को दो सगे भाईयों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कठेला तालाब डीहा गांव निवासी जितेंद्र शुक्ल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गांव निवासी पृथ्वी पाल सिंह से काफी समय से भूमि के स्वामित्व का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

बीती 15 मई की शाम पांच बजे उसके भाई आशीष कुमार को पृथ्वीपाल सिंह के भतीजे जयकरन सिंह ने किसी बहाने से अपने घर बुलाया और उसके बाद पृथ्वीपाल सिंह व उनके भतीजे जय करन व संजय ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के अंदर बेड के नीचे छिपा दिया गया। कोतवाल करनैलगंज सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें