फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस का गोंडा के कंचनपुर में छापा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। दो दिन पूर्व मुंबई से कोरियर कंपनी का दस लाख रुपये लेकर भागने वाले युवक को खरगूपुर व मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर दस लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल के मजरा कंचनपुर निवासी पप्पू पुत्र जमुना प्रसाद मुंबई स्थित बीएनएल एक्सप्रेस कार्गो कोरियर प्राइवेट लिमिटेड में वाहन चालक के पद पर कार्यरत था। उक्त कोरियर कंपनी के संचालक विजय कुमार निवासी युसुफ मेहर अली रोड मुंबई ने चालक पप्पू को 20 अगस्त को दस लाख रुपये देकर मलाड मुंबई ऑफिस में जमा करने के लिए भेजा। लेकिन चालक ने रुपये न जमा करके वहां से दस लाख रुपये लेकर खरगूपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर कंचनपुर फरेंदा शुक्ल भाग आया। कोरियर संचालक विजय कुमार यादव ने सांताक्रुज थाना मुंबई में आरोपी वाहन चालक पप्पू के विरुद्ध 20 अगस्त को विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि मुंबई से आई पुलिस टीम के साथ आरोपी युवक के छापा मारा गया। जहां आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर उसके पास से दस लाख रुपये बरामद कर लिया गया। मुंबई पुलिस की टीम ने आरोपी पप्पू को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे संग लेकर मुंबई रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें