फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में मां-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज बस स्टॉप पर शनिवार बस में बैठने को लेकर महिला से एक युवक ने बदसलूकी की। महिला के बेटों के विरोध करने पर युवक ने महिला और उसके बेटों की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक ने रिवाल्वर निकालकर महिला के बेटे पर गोली भी चलाई मगर फायर मिस हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिवाल्वर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर की रहने वाली रेखा पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने बेटे हर्ष, अतुल और आदर्श के साथ बलरामपुर जाने के लिए रोडवेज बस स्टॉप पहुंची थीं। बलरामपुर जाने के लिए एक बस आई तो उनके बेटे उसमें चढ़ने लगे। बस की गैलरी में एक युवक का बैग रखा था। अतुल ने सीट तक जाने के लिए उससे बैग हटाने को कहा तो वह झगड़ा करने लगा।
रेखा के मुताबिक युवक ने अतुल को थप्पड़ जड़ दिया। विरोध पर उसने रेखा की भी पिटाई कर दी और गला दबाने का प्रयास किया। बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने विरोध जताया तो युवक ने रिवाल्वर निकालकर अतुल की कनपटी से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। इस बीच यात्रियों ने युवक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इटियाथोक इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि पकड़े गये रमेश तिवारी निवासी बगाही, कोतवाली नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसमें रिवाल्वर को जब्त करके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी जा रही है। 24 घंटे के दौरान रोडवेज बस स्टॉप पर महिला के साथ हुई दूसरी वारदात ने रोडवेज पुलिस की कार्यशैली पर सवार खड़े कर दिए हैं। रोडवेज पर पुलिस चौकी के साथ ही यहां 24 घंटे पिकेट पर दो सिपाहियों की ड्यूटी भी रहती है। यही नहीं चौकी प्रभारी रोडवेज अशीष सिंह व दो सिपाही भ्रमण पर भी रहते हैं। ऐसे में लगातार वारदातों से लोग सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें