फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
फोटो-8-गोंडा के मनकापुर में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। हर गरीब को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसमें बाधक बनने वाले कर्मचारी, अधिकारी अपनी आदतों में सुधार कर लें। भाजपा सरकार में हर किसी को ईमानदारी से कार्य करना पड़ेगा। यह बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक रमापति शास्त्री ने शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी ने बीडीसी सदस्यों के प्रस्ताव व अन्य लोगों के प्रस्ताव पर लगभग 30 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की। लगभग तीन करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी व संचालन विनय मिश्र उर्फ बब्बू ने की। बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र ने क्षेत्र पंचायत के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इसके बाद ब्लॉक से संचालित सभी कल्याणकारी एवं विकासशील योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को बताया गया।
बैठक के दौरान विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने भाजपा की नीतियों तथा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि सरकार के पास धन की कमी नहीं है, लेकिन लोग ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने गोशाला संचालन में की जा रही लापरवाही, गांवों में पेयजल के लिए बनी पानी की टंकियों से सप्लाई न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। तामापार ग्राम सभा में 75 बीघा जमीन होने के बावजूद वृहद गोशाला निर्माण में लेटलतीफी पर रोष प्रकट किया। खंड विकास अधिकारी को विशेष ध्यान देकर निर्माण कार्य पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करने की बात कही। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यूपी सिंह व पूर्व प्रधान मिश्रौलिया कला दिनेश कुमार पांडेय ने पंचपुती जगतापुर, मिश्रौलिया कला सहित कई ग्राम पंचायतों में नीर निर्मल परियोजना के तहत घटिया पाइप व अन्य सामान लगाकर कार्यदायी संस्था के चले जाने व कई माह से पानी की सप्लाई गांवों में न मिलने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर पेयजल की सुविधा मुहैया कराई जाए। बैठक में जल निगम विभाग के किसी अधिकारी व कर्मचारी के न आने पर गहरी नाराजगी जताई गई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, कमलेश पांडेय, जनार्दन तिवारी, बिंटू सिंह, सालिक भाई, अनूप बाबू, मिथलेश तिवारी, अवधेश उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह, भगवानदीन मिश्र, अनामिका तिवारी, जेई आरईएस अमरेश सिंह, डॉ. दिनेश भास्कर, एपीओ केपी सिंह, एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें