मोतीगंज (गोंडा)। जिले के किसानों ने दो सालों से बकाया गन्ना भुगतान की मांग पर आंदोलन तेज कर दिया है। सपा ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। माना जा रहा है कि 158 करोड़ रुपये किसानों का भुगतान बकाया है। मिल ने बिना भुगतान किये ही पेराई शुरू कर दिया है। आक्रोशित किसान धरना दे रहे हैं। अवध केसरी सेना प्रमुख नीरज सिंह के नेतृत्व में पांचवें दिन गुरुवार को किसान बजाज चीनी मिल, कुंदरखी चौराहे पर प्रदर्शन पर बैठे रहे। किसान नेताओं ने किया कि क्षेत्र के सभी किसान अपने-अपने गांव से एक-एक किसान आये और प्रदर्शन में किसानों के साथ खड़े होकर मिल परिसर में डेरा डाल लें।
प्रदर्शन में मशहूर गायक गगनदीप सिंह ने किसानों के समर्थन में आकर किसानों के लिए आवाज उठाई। सोशल साइट्स के माध्यम से किसानों के लिए गाना गाते हुए बोले कि किसान भाइयों ने मन में ठाना है। बजाज के मालिक को औकात दिखाना है। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव अरुणेश यादव ने कहा कि भुगतान यदि नहीं तो चीनी मिल के अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
सैकड़ों किसानों ने गन्ना भुगतान करने के लिए धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन दिया। पांचवें दिन चीनी मिल परिसर में धरने पर बैठे किसानों को हौसला बुलंद रहा। अवध केसरी सेना के राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों का 158 करोड़ रुपये दबाए हुए चीनी मिल कुंदरखी बैठी है। सत्तापक्ष के नेताओं ने हाल तक किसानों का नहीं पूछा। इस दौरान संदीप वर्मा, रवी वर्मा, पिन्टू महाराज, फुलऊ जायसवाल, महेश वर्मा, आदर्श कुमार, आलोक सिंह बाबा, संतोष सिंह, सतपाल सिंह, मोनू सिंह, ओमप्रकाश बर्मा, दूधनाथ आदि किसान मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोतीगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के साथ पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।