फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में अनियमितता पर मंत्री नाराज

विज्ञापन
गोंडा में नवाबगंज के मंडी समिति में धान तौल केन्द्र का निरीक्षण करते समाज कल्याण मंत्री रमापति श? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने शनिवार को कस्बे के मंडी समिति में खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा खोले गए धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर किसानों ने धान खरीदे जाने में अनियमितता बताई। जिस पर मंत्री ने तौल कांटे से लेकर धान खरीद रजिस्टर, धान मूल्य तथा किसानों से धान कटौती के बारे में जानकारी की। जिस पर बैजलपुर गांव निवासी राहुल पांडेय, बहादुरा गांव के किशन ने केंद्र प्रभारी राम उजागिर चौरसिया द्वारा प्रति क्विंटल की तौल में दस किलोग्राम की कटौती किए जाने की बात कही।
मंत्री ने केंद्र संचालक को कड़ी फटकार लगाई। जिस पर केंद्र प्रभारी ने कहा कि किसी किसान से कोई कटौती नहीं की गई है। लेकिन मौके पर मौजूद किसानों ने कटौती किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

मंत्री ने दोबारा कोई शिकायत न मिलने कि हिदायत देकर कहा कि हमारे गृह क्षेत्र का केंद्र होने के कारण एक बार छोड़ रहा हूं, दुबारा ऐसी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। मंत्री के निरीक्षण के दौरान पीआरओ वेद प्रकाश दूबे, जनार्दन तिवारी, गिंडू सिंह, हर्ष वर्धन पांडेय, राहुल तिवारी, थाना प्रभारी राजेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें