फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला पर धारदार हथियार से हमला कर नकदी व गहने लूट ले गए नकाबपोश

Sat, 06 Sep 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज के बैजलपुर गांव में बदमाशों के हमले में चोटिल मीना। - संवाद
विज्ञापन
टिकरी/इटियाथोक। नवाबगंज के बैजलपुर के पूरे गजई में शुक्रवार देर रात घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर 75 हजार रुपये नकदी व पांच लाख के जेवर लूट लिए। वहीं, इटियाथोक के अहिरौलिया गांव में शनिवार रात ही दो घरों से चोरों ने 25 हजार की नकदी व जेवर पार कर दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


बैजलपुर के पूरे गजई निवासी दुर्गा प्रसाद मौर्य ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर के बाहर बरामदे में सोए थे। पत्नी मीना कमरे में सो रही थीं। रात करीब ढाई बजे बरामदे का चैनल खोलकर दो नकाबपोश अंदर घुस गए। आहट पर मीना की नींद खुल गई। वह कमरे से निकलीं तो एक नकाबपोश ने दबोच लिया। इस बीच दूसरे नकाबपोश ने आलमारी और संदूक में रखी 75 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के गहने निकाल लिए। बदमाश भागने लगे तो मीना शोर मचाती हुई उनके पीछे दौड़ीं। तभी एक नकाबपोश ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। आरोप है कि घटना की सूचना यूपी 112 पर दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पास के गांव शाहपुर के फिदाईपुर निवासी रामनारायण यादव ने बताया कि देर रात उनके घर की खिड़की पर भी बदमाशों ने पत्थर फेंका और भाग गए। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया कि महिला के हाथ पर चोट के निशान हैं। मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

इटियाथोक के अहिरौलिया निवासी शिवकुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात पीछे का दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर संदूक छत पर उठा ले गए। ताला तोड़कर उसमें रखी 20 हजार रुपये नकदी, मंगलसूत्र व बिछिया चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले चाचा मालिक राम तिवारी के कमरे से भी चोर एक संदूक में रखी पांच हजार रुपये नकदी व पायल चुरा ले गए। शनिवार सुबह दोनों संदूक छत पर टूटे पड़े मिले। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें