गोंडा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के बनुवा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गईं। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया हैं।
अयोध्या जिले के बीकापुर थाना के मलेथू कनक निवासी अपरबल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मैंने अपनी लड़की प्रीती सिंह की शादी 2017 में हिन्दू रीति-रिवाज से की थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी लड़की को उसके पति विनय सिंह, सास व ससुर दहेज के लिए परेशान करते थे और दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने मेरी लड़की को फांसी लगाकर मार दिया।
थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि मृतका के पति ने छह अक्टूबर को थाने में सूचना दी कि मेरी पत्नी ने फांसी लगा ली हैं। जिसके बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं और मृतका के पति को बेलसर टैक्सी स्टैंड के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।