फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 जोड़े विवाह की डोर में बंधे

विज्ञापन
फोटो-28-गोंडा के रायल पैराडाइज में आयोजित सामूहिक विवाह में रस्में निभाते जोड़े। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। समाज कल्याण विभाग की ओर से रविवार को रॉयल पैराडाइज पैलेस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। काजी ने निकाह कराया तो पुरोहित ने मंत्रोच्चार के संग 152 जोड़ों की शादी रचाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री रहे।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में एक जोड़े का काजी ने दोनों के कबूलनामे के बाद निकाह कराया। एक जोड़े की बौद्घ धर्म की रीति से अन्य की अग्नि के सामने पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया। अधिकारियों ने शासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार में बेड, आलमारी समेत अन्य सामाने भेंट किया। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि जनपद के 152 जोड़ों का यहां विवाह कराया गया।
विधायक गौरा प्रभात वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख छपिया नीलू पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देते हुए विदाई दी। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें