फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार से जुलाई तक 34 दिनों तक गूंजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वैवाहिक आयोजनों की धूम शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद वैवाहिक सहित सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार यानि 15 अप्रैल से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हैं। यह मुहूर्त जुलाई माह तक रहेंगे। अप्रैल से जुलाई तक कुल 34 दिन शहनाई बजेगी। वहीं अप्रैल माह के 15 दिन में कुल सात दिन मुहूर्त हैं, हर दूसरे दिन शहनाई सुनाई देगी। इसके अलावा मई में कुल 13 दिन, जून में नौ और जुलाई में कुल छह मुहूर्त हैं। इन दिनों शादी करने की ज्यादा होड़ है। कुछ शादियां पहले से ही तय हैं और कुछ अब इन्हीं तिथियों में तय होंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान दो साल अधिकांश लोगों ने न चाहते हुए भी शादी समारोह साधारण तौर पर करवाए। अब सरकार ने पाबंदियां हटा दी हैं। जिसके बाद इन दिनों में लोगों ने बड़े समारोह की योजना बनाकर काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय सनातन परंपरा में विवाह के शुभ मुहूर्त 15 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इन दिनों घरों से लेकर बैंकेट हॉल, मंदिर-मठों, धर्मशालों में वैवाहिक मांगलिक गीत सुनाई देंगे। ऐसे में जिन घरों में विवाह है, वहां इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विवाह के यह शुभ मुहूर्त 19 जुलाई तक जारी रहेंगे। चार महीने में विवाह के लिए अंतिम तिथि 19 जुलाई रहेगी। अयोध्या धाम मोकलपुर के पंडित अंबिका प्रसाद शास्त्री एवं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री ने बताया कि 19 जुलाई के बाद से सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके बाद सृष्टि पालक भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीर सागर में विश्राम के लिए चले जाते हैं। इस काल को चतुर्मास कहा जाता है। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। नवंबर माह में देव उठनी यानि प्रबोधिनी एकादशी के बाद लग्न उत्सव प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

माह वार मांगलिक कार्यक्रमों की शुभ तिथियां
अप्रैल 15, 19, 20, 21, 22, 23, 28
मई 2, 3, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 20, 25, 26, 31
जून 6, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 21, 22
जुलाई 1, 3, 5, 6, 7 और 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें